दीपक एक जलाना साथी

दीपक एक जलाना साथी

गुमसुम बैठ न जाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!!

सघन कालिमा जाल बिछाए
द्वार-देहरी नज़र न आए
घर की राह दिखाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी

घर औ' बाहर लीप-पोतकर
कोने-आंतर झाड़-झूड़कर
मन का मैल छुड़ाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!!

एक हमारा, एक तुम्हारा
दीप जले, चमके चौबारा
मिल-जुल पर्व मनाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!!

आ सकता है कोई झोंका
क्योंकि हवा को किसने रोका?
दोनों हाथ लगाना साथी!
दीपक एक जलाना साथी!

शुभ दीपावली

1 टिप्पणी:

Gyan Darpan ने कहा…

दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।